फ़तेहपुर न्यूज़ बुलेटिन 28sep2026

ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध मार्च निकाल कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

अमित शरणज्ञानेश कुमार के विरुद्ध मार्च निकाल कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

अमित शरण बाबी
बदलता स्वरूप फतेहपुर।
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार व कांग्रेस के बीच चल रहे घमासान के चलते आज जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी व शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में कई सैकड़ा कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क से विद्यार्थी चौराहा होते हुए पुनः कलेक्ट्रेट परिसर तक चुनाव आयुक्त के विरुद्ध जमकर नारे लगाते हुए एक विरोध मार्च निकाला एवं वही पर उनका पुतला भी दहन किया।
प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि अब तो जनता के सामने सबकुछ पर्दाफाश हो चुका है कि भाजपा की सरकार बनने में मुख्य किरदार ज्ञानेश कुमार का है इसका अर्थ है कि ये सरकार जनता नहीं बल्कि ज्ञानेश कुमार बना रहे हैं वहीं शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि अगर देश बर्बादी की कगार पर पहुंचा है तो उसके मुख्य दोषी ज्ञानेश कुमार हैं जिन्होंने जनमत मूल्य को नगण्य करते हुए अपनी कारगुजारी को सर्वोपरि कर दिया, उन्होंने आगे कहा कि ये दुर्भाग्य पूर्ण है कि भारत देश में चुनाव आयोग एक मजाक बन कर रह गया।
प्रदर्शन में मुख्यरूप से शेख एजाज अहमद, संतोष कुमारी शुक्ला, प्रकाश पांडेय, शिवा कांत तिवारी, कलीम उल्ला सिद्दीकी, राजेंद्र लोधी, राजीव लोचन निषाद, ओम प्रकाश कोरी, राम नरेश महराज, मनोज घायल, नरेंद्र सिंह रिक्की, मोहित मिश्रा,आदित्य श्रीवास्तव, अरुण जायसवाल, नौसाद अहमद, शकीला बानो, पप्पी राजपूत, नीलम द्विवेदी, निशा गुप्ता,मो. हफीज, आफताब अहमद, मो. इस्माइल, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, चौ. मोइन राइन, राजन तिवारी, मोहसिन खान इमरान सिद्दीक़ी, निजामुद्दीन, नवनीत तिवारी,शाहब अली .सलीम शेख, इंद्र जीत लोधी, मोहम्मद काशान. मो.कासिम,अमीरुल जमा खान, असगर अली,नजमी कमर,अब्दुल रज्जाक,अतुल पासवान, अकरम काले, मो. चाँद हम्माद हुसैन, मो.नाजिम,आदि लोग मौजूद रहे।

🇨🇮🇨🇮🇨🇮🇨🇮🇨🇮🇨🇮🇨🇮🇨🇮🇨🇮🇨🇮🇨🇮🇨🇮🇨🇮🇨🇮🇨🇮🇨🇮🇨🇮

चुनाव आयोग के रुख से बेनकाब हुआ विपक्ष का झूठ, कांग्रेस तुरंत माफी मांगे: जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह

प्रेस वार्ता के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने जारी किया तीखा बयान
अमित शरण बॉबी
बदलता स्वरूप फतेहपुर
फतेहपुर।

चुनाव आयोग द्वारा हाल ही में आयोजित बैठक और जारी संयुक्त प्रेस वक्तव्य के बाद देश की राजनीति में गरमाहट आ गई है। इसी क्रम में फतेहपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के आधिकारिक स्पष्टीकरण के बाद अब “दूध का दूध और पानी का पानी” हो चुका है और विपक्ष का मनगढ़ंत दुष्प्रचार पूरी तरह बेनकाब हो गया है।

सर्वसम्मति से लिए गए आयोग के सभी फैसले

प्रेस वार्ता के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने आयोग के बयान के मुख्य बिंदुओं को साझा करते हुए बताया कि 26 सितंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा चुनाव आयुक्तों डॉ. एस. एस. संधू एवं विवेक जोशी की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद यह जॉइंट प्रेस स्टेटमेंट जारी किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश भर में संचालित स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) सहित सभी प्रमुख फैसले पूरे आयोग की सर्वसम्मति से ही लिए गए हैं। 24 जून 2025 के मूल आदेश से लेकर 12 से 19 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की समय-सारणी तय करने तक का हर फैसला आयोग की पूर्ण सहमति से हुआ है।

पत्र और समाचार रिपोर्ट पर दी सफाई

कैबिनेट सेक्रेटरी को लिखे गए पत्र पर भ्रम दूर करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि वह पत्र किसी नीतिगत विषय या SIR से संबंधित नहीं था, बल्कि प्रतिनियुक्ति पर आए एक अधिकारी की प्रशासनिक कार्यप्रणाली से जुड़ा आंतरिक मामला था। उन्होंने एक अंग्रेजी दैनिक में प्रकाशित रिपोर्ट को पूरी तरह तथ्यहीन और काल्पनिक करार देते हुए कहा कि कांग्रेस व विपक्ष ने इसी मनगढ़ंत लेख को आधार बनाकर स्वतंत्र चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा करने की नाकाम कोशिश की है।
फॉर्म-6 और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र
अदालत के रुख का उल्लेख करते हुए अभय प्रताप सिंह ने कहा कि फॉर्म-6 के घोषणापत्र को माननीय सर्वोच्च न्यायालय 27 मई 2026 के अपने आदेश में पहले ही वैध ठहरा चुका है। गैर-एसआईआर अवधि के लिए इलेक्टर्स रूल्स 1960 के तहत पूर्ववत फॉर्म ही लागू हैं और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है।

संवैधानिक संस्थाओं पर बार-बार हमले का आरोप

जिला पंचायत अध्यक्ष ने राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लगातार अपनी राजनीतिक हार से बौखलाकर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि 2024 लोकसभा चुनाव में ईवीएम पर सवाल उठाना हो या राफेल मामले में 2019 में सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगना—विपक्ष का इतिहास संस्थाओं की साख गिराने का रहा है। इसके अलावा विदेशों में न्यायपालिका पर सवाल उठाने, सीएजी रिपोर्ट को खारिज करने और सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक व तवांग झड़प पर सवाल उठाकर विपक्ष देश के मनोबल को ठेस पहुंचाता रहा है।

कांग्रेस से बिना शर्त माफी की मांग

प्रेस वार्ता के समापन पर जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस को अपनी राजनीतिक व संगठनात्मक असफलताओं को छिपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर अनर्गल आरोप लगाना बंद करना चाहिए। चुनाव आयोग के इस कड़े व स्पष्ट रुख के बाद कांग्रेस नेतृत्व को देश और सभी संवैधानिक संस्थाओं से तुरंत बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।

अभिषेक कुमार बने आदर्श व्यापार मंडल नगर दक्षिणी के अध्यक्ष, कई पदाधिकारियों ने ग्रहण किया पद
अमितशरण बॉबी
बदलता स्वरूप फतेहपुर
फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट की नगर दक्षिणी इकाई के संगठन विस्तार को लेकर आयोजित कार्यक्रम में अभिषेक कुमार को नगर दक्षिणी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में कई अन्य पदाधिकारियों ने भी संगठन के विभिन्न पदों की जिम्मेदारी ग्रहण की।

कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग तथा संरक्षक दिनेश साहू के मार्गदर्शन में व्यापारियों को संगठन से जोड़ने तथा उनके हितों के लिए मजबूती से कार्य करने का संकल्प लिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा।

इस दौरान जिला अध्यक्ष अभिनव यादव तथा जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद इमरान कोषाध्यक्ष अभय गुप्ता नगर पूर्वी अध्यक्ष अशोक यादव महिला जिला अध्यक्ष शालिनी गुप्ता जिला उपाध्यक्ष अभिलाष गुप्ता आहिल अहमद सहित संगठन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त पदाधिकारियों में नगर दक्षिणी अध्यक्ष अभिषेक कुमार, उपाध्यक्ष शिवम अग्रहरी, विनय कुमार गुप्ता संगठन मंत्री, शिवम गुप्ता नगर उपाध्यक्ष दक्षिणी, मोहित गुप्ता चंद्रप्रकाश गुप्ता, गणेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा के साथ व्यापारियों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य बाजारों और व्यापारिक क्षेत्रों में प्रत्येक व्यापारी तक पहुंच बनाना है। इसके लिए नगर दक्षिणी इकाई के माध्यम से सदस्यता एवं संपर्क अभियान चलाया जाएगा। व्यापारियों की स्थानीय समस्याओं को एकत्र कर संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने पर भी चर्चा हुई।

नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए नगर दक्षिणी के व्यापारियों को एकजुट किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button