कटका में छात्राओं को पॉक्सो एक्ट की दी जानकारी, सचिव मुक्ता त्यागी ने किया जागरूक

(सुल्तानपुर)* गांधी जयंती के अवसर पर पं. प्रताप नारायण मिश्र बालिका इंटर कॉलेज कटका में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुक्ता त्यागी ने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।सचिव मुक्ता त्यागी ने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के साथ होने वाला कोई भी गलत व्यवहार गंभीर अपराध है। बच्चों को गुड टच और बैड टच की पहचान होनी चाहिए। यदि कोई व्यक्ति अनावश्यक रूप से छूने की कोशिश करे, अकेले में मिलने को कहे या डराए-धमकाए तो तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक या भरोसेमंद व्यक्ति को बताएं।उन्होंने कहा कि पॉक्सो एक्ट बच्चों को सुरक्षा कवच प्रदान करता है। इसके तहत अपराध करने वाले को कठोर सजा का प्रावधान है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तत्काल संपर्क करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।इस मौके पर सीडब्ल्यूसी सदस्य शिवमूर्ति पांडेय व ओमप्रकाश तिवारी, पीएलवी सुभाष चंद्र, दशरथ सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button