बदलता स्वरूप गोंडा। जनपद में फर्जी जमीन घोटाले के कई दर्जन अभियोग पूर्व में पंजीकृत हुए थे। जिसमें स्थानीय स्तर पर जांच हेतु एस0आई0टी0 टीम का गठन किया गया था तथा फर्जी बैनामें में अंकुश लगाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन रेंज गोण्डा द्वारा एंटी फ्रॉड सेल का गठन किया गया था। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के नेतृत्व में गोण्डा पुलिस द्वारा करीब 01 दर्जन से अधिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मु0अ0सं0 284/2019 धारा 419,420,467, 468,471,120बी भादवि थाना को0 नगर गोण्डा के विवेचक निरीक्षक वेद प्रकाश शुक्ला, एसआईटी/क्राइम ब्रांच द्वारा अभियुक्त सुधीर कुमार सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह निवासी ग्राम कुतुबपुर थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा की गिरफ्तारी हेतु थाना को0 कर्नैलगंज गोण्डा मे हुकुम तहरीरी व न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा निर्गत एनबीडब्ल्यू दी गयी थी।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 कर्नैलगंज पुलिस द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में अ0सं0 284/2019 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त/वारण्टी सुधीर कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त द्वारा दस्तावेज लेखक का काम किया जाता था तथा कूटरचित बैनामा विलेख तैयार कर फर्जी बैनामा कराया जाता था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 कर्नैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal