बाइक सहित चोर गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोंडा। थाना वजीरगंज क्षेत्र के अन्तर्गत विकास सिंह पुत्र अरविंद सिंह निवासी ग्राम सेहरिया थाना वजीरगंज जनपद गोंडा ने थाना वजीरगंज को लिखित सूचना दिया की मेरे बरामदे में खड़ी मोटरसाकिल को अभियुक्त अनीश शाह उर्फ गुल्लाहे चुराकर ले जा रहा था तभी मै अपने गाँव के लोगो की सहयोग से पकड़ कर उनके कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद किया गया ।जिसके सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर मु0अ0सं0-321/2023 धारा- 457/379/411 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button