आत्महत्या के लिये प्रेरित करने वाले 02 गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोण्डा। थाना कौड़िया पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के अभियुक्त रामसुरेश शुक्ला व शिवम शुक्ला उर्फ शिवाजी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तगणों ने वादिनी की पुत्री को दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित करते हुए आत्महत्या करने के लिये प्रेरित किया था। जिससे वादिनी की पुत्री ने दहेज प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या कर लिया था। अभियुक्तगणों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button