बीस हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोंडा। थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा लूट करने के इनामियां वांछित अभियुक्त अटल बिहारी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 20.02.2023 को अपने साथी अभियुक्तों के साथ मिलकर वादी अमित कुमार शुक्ला का बैट्री रिक्शा मल्लापुर चौराहे से तिर्रेमनोरमा जाने हेतु बुक किया था कि रास्ते में अवैध असलहा का प्रयोग करते हुए वादी के साथ लूट की थी। उक्त अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने रू0 20,000/- का पुरस्कार घोषित किया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button