नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में अलग अलग थानों से आरोपी गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोंडा। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त शाहिद उर्फ आजाद को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0 नगर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की माँ द्वारा थाना को0नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। वहीं थाना धानेपुर पुलिस द्वारा भी दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त लवकुश को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना धानेपुर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले जाकर उससे मंदिर में शादी करके उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना धानेपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button