फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गैंग का वांछित गिरफ्तार-

बदलता स्वरूप गोण्डा। थाना को0 नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर गुरूनानक चौराहे के पास से फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गैंग के वांछित अभियुक्त रवि वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गैंग का सदस्य था। जिसके 03 साथी अभियुक्तों को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा दिनांक 03.10.2022 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button