नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार-

बदलता स्वरूप गोंडा। थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर बहला-फुसला कर भगा ले जाकर दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना इटियाथोक क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की माँ द्वारा थाना इटियाथोक में अभियोग पंजीकृत कराया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button