छापेमारी में 450 किलो महुआ बरामद, 03 अभियोग पंजीकृत

बदलता स्वरूप गोंडा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देशानुसार शुक्रवार को आबकारी निरीक्षकों द्वारा जनपद के मजरेठिया, नयनजोत, भावजीतपुर, जैतपुर माझा व भुल भूलिया आदि ग्रामों में दबिश दी गई। दबिश के दौरान 37 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया व 450 किलो लीटर महुआ लहन नष्ट किया गया। अवैध छापेमारी के दौरान आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अन्तर्गत तीन अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देशानुसार जनपद में अवैध कच्ची शराब की छापेमारी निरन्तर चल रहा है, जनपद में अवैध कच्ची शराब के कारोबारियों को बक्शा नहीं जायेगा।

Related Articles

Back to top button