गांव में रौब जमाना पड़ा मंहगा, बन्दूक मय कारतूस गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोंडा। थाना परसपुर पुलिस क्षेत्र भ्रमण में रवाना थी कि संदिग्ध प्रतीत होने पर 01 अभियुक्त विनय कुमार सिंह उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद डी0बी0बी0एल बन्दूक मय 06 अदद कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह लाइसेंसी बन्दूक श्याम सिंह पुत्र गंभीर सिंह नि0 नगदा सदा थाना नगला खंगर जनपद फिरोजाबाद की है मै और श्याम सिंह एक साथ गुड़गांव में गार्डी का काम किया करते है। गांव में धाक जमाने के चक्कर में यह बन्दूक मै लेकर आ गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button