जायसवाल समाज के कार्यक्रम को देखकर अभिभूत हूं-सांसद

समाज को एकत्रित व संगठित होने की जरूरत-अनुपमा जायसवाल

बदलता स्वरूप गोंडा। भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि गोंडा के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया। अपने उद्बोधन में सांसद श्री सिंह ने कहां की आपके समाज की एकता एवं अखंडता को देखकर मन बहुत प्रसन्न है, आपके समाज के लिए जितने भी शब्द तारीफ में बोले जाएं वह कम है, हां मैं यह वादा करता हूं कि आपके समाज के लिए जो भी मुझसे बन पड़ेगा मैं सदैव आपके साथ खड़ा हूं। इसके उपरांत जायसवाल समाज के बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य एवं कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसको मौजूद जायसवाल समाज के सभी लोगों ने सराहा। साथ ही मेधावी छात्रों को सम्मान, प्रमाण पत्र, मेडल व पुरस्कार वितरित किए गए। विशिष्ट अतिथि सदर विधायक बहराइच एवं पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल द्वारा गोंडा सांसद को जायसवाल समाज की ओर से चांदी का राम दरबार स्मृति चिन्ह के रूप में प्रदान किया गया। वही विधायक अनुपमा जायसवाल को गोंडा सांसद द्वारा चांदी का राम दरबार देकर उत्साह वर्धन किया गया। साक्षी जायसवाल, प्रज्ञा जायसवाल, प्राची जायसवाल आदि बच्चों को मनमोहक प्रदर्शन हेतु सांसद द्वारा नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। समाज के जो मेधावी 75% से अधिक अंक अर्जित किए थे ऐसे 13 बच्चों को सम्मानित किया गया एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया, जिसमें श्री चंद्र जायसवाल, महक जायसवाल, प्रियांशी जायसवाल, श्री जायसवाल, विवेक जायसवाल आदि शामिल रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जायसवाल समाज के राजकुमार जायसवाल, पवन जायसवाल, राजेश जायसवाल, आलोक जायसवाल, आशीष जायसवाल, अजीत गुप्ता, नवीन जायसवाल नन्हे, नरेंद्र जायसवाल शक्ति सामन्त, राम आशीष जायसवाल, नरेंद्र जायसवाल, बच्चा जायसवाल, अनिल जायसवाल, मनोज जायसवाल, राजेश कुमार जायसवाल आदि का विशेष योगदान रहा।

इस कार्यक्रम की शुरुआत जैनस इनिशिएटिव के निशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ की गई, जिसमें डॉ पंकज श्रीवास्तव, डॉ डी के राव, डॉ ए के उपाध्याय, डॉ किरण राव, डॉ पियूष रंजन, संयोजक पंकज सिन्हा आदि लोगों द्वारा जायसवाल समाज व अन्य लोगों को चिकित्सीय परामर्श दिया गया। इस दौरान भारत पैथोलॉजी लैब द्वारा लोगों का शुगर टेस्ट भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में अनुपमा जायसवाल द्वारा लोगों को धन्यवाद अर्पित किया गया तथा सजातीय बंधुओं को एकत्रित व संगठित रहने की बात कही। अंत में जायसवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल द्वारा आए हुए सभी सजातीय बंधुओ को धन्यवाद प्रेषित किया गया। मंच का संचालन अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में इटियाथोक से राजेंद्र जायसवाल, कौड़िया बाजार से बंसीलाल जायसवाल, बेलसर से महेश जायसवाल सहित सैकड़ो लोगों को सम्मानित किया गया।