तालाब किनारे मिले 11 वर्षीय बालक के शव की घटना का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोंडा। 20 अक्टूबर 2023 को थाना मोतीगंज क्षेत्र अन्तर्गत नाऊपुरवा गांव के सिवान में हमीदुल्ला के खेत के मेढ पर पानी किनारे एक 11 वर्षीय लड़के का शव प्राप्त हुआ था। सूचना पर उच्चाधिकारीगणों द्वारा डाॅग स्क्वायड एवं फाॅरेसिंक टीम के साथ घटना स्थल की जांच की गयी थी। मृतक की मां जयदेवी पत्नी जगन्नाथ यादव ग्राम बेलांवा यादव पुरवा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा की तहरीर पर थाना मोतीगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल द्वारा घटना के जल्द से जल्द अनावरण हेतु थानाध्यक्ष मोतीगंज को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा पतारसी-सुरागरसी कर घटना कारित करने के आरोपी अभियुक्त राम ललन यादव को आज दिनांक 13.12.2023 को कोठिया मोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि वर्ष 2021 में अभियुक्त राम ललन यादव के विरुद्ध मृतक के पिता जगन्नाथ पुत्र रामसेवक ने मुकदमा लिखवाया था जिसमें अभियुक्त द्वारा सुलह हेतु काफी दबाब बनाया गया था। लेकिन जगन्नाथ द्वारा मुकदमे में सुलह नहीं किया गया था। जगन्नाथ का लड़का हमेशा अभियुक्त को देखकर चिढाया करता था। जिससे अभियुक्त को काफी आत्मग्लानि और बेज्जती महसूस होती थी इसी बात से झुब्ध होकर अभियुक्त द्वारा जगन्नाथ के लड़के को दिनांक 19.10.2023 को तालाब में मछली देखने का लालच देकर तालाब के किनारे लगे सरपत के पास पहुंचकर अरुण का गला पकड़ कर पानी में पटक कर हत्या कर दी थी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button