15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 01 अभियोग पंजीकृत

बदलता स्वरूप गोंडा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम खैरी मन्शापुरी व धोबियन पुरवा कोतवाली नगर गोण्डा में दबिश दी गई। दबिश के दौरान कुल 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया। और 300 किलो लहन नष्ट किया गया। मौके पर दो चढ़ी भट्टी नष्ट किया गया है। इसके साथ ही आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कुल 01 अभियोग पंजीकृत किया गया। उन्होंने बताया है कि दविश के दौरान 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, मौके पर 300 किलो महुआ लहन एवं शराब बनाने का उपकरण नष्ट किया गया, तथा 01 अभियोग आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत किया गया। विशेष प्रवर्तन अभियान निरन्तर जारी है। उन्होंने बताया है कि जनपद में अवैध कच्ची शराब की छापेमारी का कार्यक्रम चलता रहेगा।

Related Articles

Back to top button