जानलेवा हमले का 01 और आरोपी गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोंडा। 21 दिसम्बर 2023 की रात्रि करीब 11ः00 बजे थाना कोतवाली नगर को सूचना प्राप्त हुई की सोनी गुमटी क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति अपनी कार के बगल में घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस द्वारा घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया। जहां से बेहतर उपचार हेतु चंदन हाॅस्पिटल लखनऊ रेफर कर दिया गया था। घटना के सम्बन्ध में थाना को0 नगर में मु0अ0सं0-1068/23, धारा 147,148,149, 307,323,342 भादवि बनाम 05 नामजद व 04 अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें पुलिस टीम द्वारा पूर्व में 04 नामजद व 02 प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा आज इसी क्रम में थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा उक्त मुकदमें में प्रकाश में आये अभियुक्त द्वारिका दत्त तिवारी को बी0एस0एन0एल0 आफिस के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उ0नि0 संजीव सिंह मय टीम शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button