छेड़छाड़ के आरोपी को हुआआ 07 वर्ष का कारावास

बदलता स्वरूप गोंडा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के नेतृत्व में चल रहे अभियान ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ के तहत नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोपी को 07 वर्ष कारावास व रु0 23,000 के अर्थदण्ड की सजा कराने में सफलता प्राप्त हुई। थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में अभियुक्त ओम प्रकाश उर्फ मुखिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। शासकीय अधिवक्ता अनूप प्रताप सिंह, मॉनिटरिंग सेल व थाना को0 मनकापुर के पैरोकार हेड का0 मधुसूदन के द्वारा निरंतर की गई सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप उक्त अभियुक्त को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो ऐक्ट कोर्ट गोण्डा ने 07 वर्ष के कारावास व रू 23,000 के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

Related Articles

Back to top button