गैर इरादतन हत्या करने के 02 आरोपी गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोंडा। थाना को0 देहात क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम नरौरा अर्जुन में दो पक्षों के मध्य आपसी विवाद हुआ था। जिसमें मजरूब रामलौटन की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी। मृतक की पत्नी रेखा देवी की तहरीर पर थाना को0 देहात में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कुल 03 टीमों का गठन किया गया। आज दिनांक 03.01.2023 को पुलिस टीमों द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत नामजद अभियुक्तों- बच्चाराम उर्फ खुन्नू व श्रवण कुमार को संदेशवा नहर मोड के पास से गिरफ्तार कर उनके निशानदेही से घटना में प्रयुक्त 02 अदद डण्डा व 01 अदद अर्द्ध ईट बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button