, ,

जालसाजी करने के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

बदलता स्वरूप गोंडा। जालसाजी करने के आरोप में एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वादी राकेश पाण्डेय पुत्र शान्ति प्रसाद पाण्डेय निवासी सरावां थाना तरबगंज जनपद गोण्डा थाना तरबंगज पर सूचना दिया कि प्रार्थी के चाचा राजकरन जिनके सन्तान नही है उनकी कृषि योग्य भूमि की वरासत प्रार्थी व प्रार्थी के भाई के…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप गोंडा। जालसाजी करने के आरोप में एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वादी राकेश पाण्डेय पुत्र शान्ति प्रसाद पाण्डेय निवासी सरावां थाना तरबगंज जनपद गोण्डा थाना तरबंगज पर सूचना दिया कि प्रार्थी के चाचा राजकरन जिनके सन्तान नही है उनकी कृषि योग्य भूमि की वरासत प्रार्थी व प्रार्थी के भाई के नाम दर्ज है। विपक्षीगण द्वारा मेरे चाचा राजकरन के हिस्से की भूमि हड़पने की नियति से जालसाजी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा करवा लिया था। जिसके सम्बन्ध में थाना तरबगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। आज दिनांक 04.01.2024 को हुकुम तहरीरी पर थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत अभियुक्त रामसुरेमन पुत्र केशरीदत्त को ग्राम गभौरा थाना उमरीबेगमगंज से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।