लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने वाला गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोंडा। एसपी विनीत जायसवाल द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित थाना छपिया पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 06/24, धारा 363,342 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रामदिनेश को गिरफ्तार कर लिया गया।
06 जनवरी 2024 को थाना छपिया क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना छपिया में सूचना दी गयी कि उसकी लड़की को विपक्षी उस्मान अली द्वारा शादी करने की नियत से बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया है। वादी की तहरीर पर थाना छपिया में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना उ0नि0 राजेश कुमार दूबे को सुपुर्द की गयी थी। विवेचना के दौरान दोषी पाये गए आरोपी अभियुक्त रामदिनेश पुत्र तिलकराम को कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मसकनवा बभनान रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

Related Articles

Back to top button