बदलता स्वरूप गोण्डा। थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-309/2023, धारा 420, 452, 376, 506 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मोहब्बत अली पुत्र ताहिर अली निवासी ग्राम विशुनापुर बेलभरिया थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा को कस्बा विशुनापुर टैक्सी स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। थाना खरगूपुर पुलिस को जरिये डाक सूचना मिली कि प्रार्थीनी एक विधवा महिला है विपक्षी द्वारा विधवा पेंशन दिलाने के नाम पर फोटो व आधार कार्ड लेकर कूटरचित निकाह तैयार करा लिया और घर में घुसकर जबरजस्ती दुराचार किया था। वादिनी की तहरीर पर थाना खरगूपुर में मु0अ0सं0-309/2023, धारा 420, 452, 376, 506 भादवि बनाम मोहब्बत अली के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था आज थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त मोहब्बत अली को विशुनापुर टैक्सी स्टैण्ड से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
विधवा के साथ दुराचार करने वाला गिरफ्तार
बदलता स्वरूप गोण्डा। थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-309/2023, धारा 420, 452, 376, 506 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मोहब्बत अली पुत्र ताहिर अली निवासी ग्राम विशुनापुर बेलभरिया थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा को कस्बा विशुनापुर टैक्सी स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। थाना खरगूपुर पुलिस को जरिये डाक सूचना मिली कि प्रार्थीनी एक विधवा…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





