बदलता स्वरूप गोण्डा। थाना परसपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-59/24, धारा 498ए,304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अनुज यादव को भौरीगंज तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 18 फरवरी को रिंकू यादव पुत्र मनीराम यादव ग्राम कुडियाव थाना परसपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना परसपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी बहन की शादी दिनांक 01.06.2023 को टेढई मांझा पसका के रहने वाले अनुज यादव से की गयी थी। उनकी बहन को ससुरालजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिया गया है। प्राप्त तहरीर की आधार पर थाना परसपुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना क्षेत्राधिकारी करनैलगंज द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान दोषी पाये गए अभियुक्त अनुज यादव को आज दिनांक 20.02.2024 को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
दहेज हत्या का वांछित गिरफ्तार
बदलता स्वरूप गोण्डा। थाना परसपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-59/24, धारा 498ए,304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अनुज यादव को भौरीगंज तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 18 फरवरी को रिंकू यादव पुत्र मनीराम यादव ग्राम कुडियाव थाना परसपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना परसपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





