गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज सौरभ वर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान 01 अदद अवैध देशी तमंचा के साथ अभियुक्त राकेश यादव पुत्र राम सुघर यादव निवासी रक्षाराम पाण्डेपुरवा मौजा सोनौली मोहम्मदपुर थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा को ग्राम भदरही थाना उमरीबेगमगंज से गिरफ्तार कर कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा मय 02 अदद कारतूस बरामद किया गया गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर थाना उमरीबेगमगंज में मु0अ0स0- 74/2024 धारा 3/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
आज दिनांक 13.03.2024 को थाना उमरीबेगमगंज के उ0नि0 अवधेश यादव मय फोर्स शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि ग्राम भदरही को जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। तलाशी की गयी तो उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया तथा अभियुक्त राकेश यादव को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर थाना उमरीबेगमगंज में मु0अ0स0- 74/2024 धारा 3/25 आर्मस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
- राकेश यादव पुत्र राम सुघर यादव निवासी रक्षाराम पाण्डेपुरवा मौजा सोनौली मोहम्मदपुर थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
- मु0अ0स0- 74/2024 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
बरामदगी-
- 01 अदद देशी तमंचा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस
गिरफ्तार कर्ता टीम-
- उ0नि0 अवधेश यादव
- का0 सूरज
- का0 पीयुष यादव
