दहेज हत्या के 03 वांछित गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोण्डा। थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस द्वारा मु०अ०सं० 113/2024 धारा 498A,304B आईपीसी व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्तों सूरज, बिफई व चन्दा देवी को जिगना मोड़ थाना मनकापुर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। थाना कोतवाली मनकापुर में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी लडकी की शादी सूरज पुत्र विफई के साथ हुई थी। वादिनी लड़की को ससुरालजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिए है। प्राप्त तहरीर की आधार पर थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना क्षेत्राधिकारी मनाकपुर द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान दोषी पाये गए 03 आरोपी अभियुक्तों को जिगना मोड़ के पास थाना मनकापुर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली मनाकपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

Related Articles

Back to top button