बदलता स्वरूप खजनी, गोरखपुर। तहसील के लेखपाल संघ के चुनाव में गगन जायसवाल अध्यक्ष पद पर चुने गए, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अश्वनी सिंह को सिर्फ एक मत के अंतर से पराजित किया। वहीं मंत्री पर हर्षित सिंह को चुना गया, उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी मनु उपाध्याय को 16 मतों के अंतर से हराया। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए अनुराग राय, उपमंत्री पद पर रामनारायण कन्नौजिया कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उपेश भारती आय व्यय निरीक्षक पद के लिए सतीश सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
आज तहसील मुख्यालय में लेखपाल संघ के चुनाव में कुल 66 लेखपालों में 62 लेखपालों ने मतदान में हिस्सा लिया जबकि 4 लेखपाल अनुपस्थित रहे। इस दौरान लेखपालों और तहसील के कर्मचारियों के द्वारा सभी चयनित पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर बधाई दी गई। वरिष्ठ पदाधिकारियों की देखरेख में चुनाव का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।
गगन जायसवाल बने लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष
बदलता स्वरूप खजनी, गोरखपुर। तहसील के लेखपाल संघ के चुनाव में गगन जायसवाल अध्यक्ष पद पर चुने गए, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अश्वनी सिंह को सिर्फ एक मत के अंतर से पराजित किया। वहीं मंत्री पर हर्षित सिंह को चुना गया, उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी मनु उपाध्याय को 16 मतों के अंतर से हराया। जबकि उपाध्यक्ष…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





