, ,

मोटरसाईकिल सहित चोर गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोंडा। थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-308/24, धारा 379 भादवि से सम्बन्धित घटना का सफल अनावरण करते हुए मोटरसाईकिल चोर-विशाल गिरि को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटरसाईकिल को बरामद किया गया। रामेश्वर दत्त मिश्रा पुत्र केदारनाथ मिश्रा नि0 ग्राम पड़री बल्लभ थाना को0…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप गोंडा। थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-308/24, धारा 379 भादवि से सम्बन्धित घटना का सफल अनावरण करते हुए मोटरसाईकिल चोर-विशाल गिरि को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटरसाईकिल को बरामद किया गया। रामेश्वर दत्त मिश्रा पुत्र केदारनाथ मिश्रा नि0 ग्राम पड़री बल्लभ थाना को0 देहात जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी की दिनांक 11.05.2024 को मै अपनी पत्नी का ईलाज कराने जिला अस्पताल गोण्डा गया था। वही से उनकी स्पेलेण्डर प्लस मोटरसाईकिल चोरी हो गयी है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। आज थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त विशाल गिरि को अदम गोडवी मैदान के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 01 अदद स्पेलेण्डर प्लस मोटरसाईकिल को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।