गैर इरादतन हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोण्डा। थाना वजीरगंज पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0-199/2024, धारा 304, 201 भादवि से सम्बन्धित नामजद आरोपी अभियुक्त पांचू उर्फ रामविलास पुत्र रामदास निषाद निवासी ग्राम चंदापुर चाईपुरवा थाना वजीरगंज जनपद गोंडा को ग्राम चंदापुर चाईपुरवा से गिरफ्तार कर लिया गया। वादी भागीरथी निषाद पुत्र रामअचल निषाद निवासी ग्राम चन्दापुर चाईपुरवा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना वजीरगंज को सूचना दिया कि मेरे लड़के को विपक्षी द्वारा बुलाकर अपने साथ ले गये तथा पार्वत झील में नहाने के बहाने मेरे पुत्र को गहरे पानी में ढकेल दिया जिससे मेरे पुत्र की पानी में डुबने से मृत्यु हो गयी। उक्त सूचना पर थाना वजीरगंज पर मु0अ0स0-199/2024, धारा 302, 201 भादवि बनाम पाँचू व राजेश के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा टीमों का गठन कर घटना का जल्द से जल्द सफल अनावरण व घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष वजीरगंज को निर्देशित किया गया था। आज थाना वजीरगंज पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त नामजद आरोपी अभियुक्त पांचू उर्फ रामविलास को बहदग्राम चंदापुर चाईपुरवा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button