महिला के साथ दुराचार करने वाला गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोण्डा। थाना कौड़िया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 123/2024 धारा भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त नीरज पाण्डेय को उमरिया मोड़ पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
16.05.2024 को थाना कौड़िया क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा थाना कौड़िया में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षी नीरज पाण्डेय द्वारा उनके साथ दुराचार किया है। पीड़िता की तहरीर पर थाना कौड़िया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था जिसकी विवेचना व0उ0नि0 श्री रामदेव द्वारा की जा रही थी। आज विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त नीरज पाण्डेय को उमरियामोड़ पुल के पास से गिरफ्तार कर लियागया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कौड़िया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

Related Articles

Back to top button