लड़की को भगाने वालागिरफ्तार

**बदलता स्वरूप गोण्डा। थाना कौड़िया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-127/24, धारा 363,366 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रामगोपाल सोनी को मल्लापुर सेमरा मोड़ थाना कौड़िया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। थाना कौड़िया क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना कौड़िया में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षी रामगोपाल सोनी अपने सहयोगी वूनी की मदद से उनकी बहन को बहला-फुसला कर भगा ले गया है। वादी की तहरीर पर थाना कौड़िया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना उ0नि0 प्रशान्त गुप्ता द्वारा की जा रही थी। विवचेना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त रामगोपाल सोनी को थाना कौड़िया पुलिस द्वारा आज गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कौड़िया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

Related Articles

Back to top button