बदलता स्वरूप गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी की आनुषंगिक संगठन के केन्द्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक की शुरुआत करते हुए संगठन के महासचिव सर्वेश पाठक ने सभी उपस्थित राष्ट्रीय पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए कहा कि हमारे बीच उपस्थित हैं संगठन के संरक्षक एवं पितामह शैलेश भाई शुक्ल अध्यक्षता कर रहे हैं तथा हमारे बीच भारत सरकार खेल मंत्रालय व भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी अंशुल श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजीव सेट्ठी सहित हमारे राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रमुख उपस्थित रहे। इस क्रम में अंशुल श्रीवास्तव ने बैठक की कार्यवाही बढ़ाते हुए कहा कि संगठन की तीन मूल मंत्र हैं त्याग, तपस्या और बलिदान तथा संगठन के पदाधिकारियो के संपर्क में रहना ही संगठन को मजबूती प्रदान करता है। इसी क्रम में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजीव सेट्ठी ने कहा हम संगठन के कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाकर कर उनके हर कदम पर सहयोगी बनने का प्रयत्न करेंगे। बैठक की समापन की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय संरक्षक शैलेश भाई शुक्ल ने अपने उद्बोधन में कहा मैं धन्यवाद देना चाहूंगा दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश के दोनों प्रदेश अध्यक्ष संतोष ठाकुर एवं अंकुर सिंह जिन्होंने उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली की सीमा को जोड़ने वाले गाजियाबाद के औद्योगिक एरिया में राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक आयोजित हुई। वास्तव में हमारे दोनो अध्यक्ष बधाई के पात्र हैं। बैठक में मुख्य रूप से बैठक की व्यवस्था देख रहे, राष्ट्रीय सचिव नवीन कुमार पांडे, इसी क्रम में राष्ट्रीय सचिव अंकित घई कार्यालय व्यवस्था की देख रेख कर रहे प्रकाश शर्मा सहित जितेन्द्र मिश्र, सुमित अरोरा, शंकर शर्मा, सुमित शुक्ल ,अंकित , नेतपाल शर्मा, नौशाद कुरेशी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत मे राष्ट्रीय मीडिया एवं आईटी प्रभारी सुमित शुक्ला ने ऑनलाइन सदस्यता की जानकारी देते हुए ऑनलाईन पोर्टल की शुरुवात भी किया। उन्होंने बताया श्रमिक सदस्यता की आनलाइन प्रक्रिया पूरी सरलता के साथ विस्तार से बताया।
कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि- सर्वेश पाठक
बदलता स्वरूप गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी की आनुषंगिक संगठन के केन्द्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक की शुरुआत करते हुए संगठन के महासचिव सर्वेश पाठक ने सभी उपस्थित राष्ट्रीय पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए कहा कि हमारे बीच उपस्थित हैं संगठन के संरक्षक एवं पितामह शैलेश भाई शुक्ल अध्यक्षता कर रहे हैं तथा…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





