एसएसबी द्वारा नशा मुक्त जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

नितिश कुमार तिवारी

बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जनपद में गुरुवार 12 सितंबर को 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा के कमाण्डेन्ट रवीन्द्र कुमार राजेश्वरी के दिशा निर्देशन में जी कम्पनी सुईया के कार्यक्षेत्र तालभगौड़ा गांव में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसबी जवानो के द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के तहत ग्रामवासियों एवं छात्रों को मादक पदार्थों से होने वाले दुष्प्रभाव के बारें में जागरुक किया गया। इस जागरुकता अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे से आजादी का संदेश देश के सभी नागरिकों तक पहुंचाना है। मादक पदार्थों का सेवन शरीर के लिये हानिकारक है। ड्रग्स सहित अन्य प्रकार के नशे करने से कई प्रकार की घातक बीमारी होती है इसकी वजह से घर मे कलह होता है और परिवार बिखर जाता है। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को नशे से बचने के उपाय भी बताये।

Related Articles

Back to top button