हिमांशु गुप्ता
बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जनपद में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला दहन किया गया।
जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यालय से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिओम तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्त्ताओ ने शनिवार को जुलूस निकालकर मुर्दाबाद के नारों के साथ कार्यकर्त्ताओ ने बबुरईयां मोड़ पर अखिलेश यादव का पुतला फूक कर विरोध प्रदर्शन। जिसमें जिलाध्यक्ष हरिओम तिवारी ने कहा देश के संतों का अपमान ना ही देश का हिन्दू स्वीकार करेगा और ना ही भारतीय जनता पार्टी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीधे तौर पर मठों के संतों की तुलना गुंडों और माफियाओं के साथ की है। जो बेहद निन्दनीय है हम भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इसका घोर विरोध करते है, अखिलेश यादव को अपने इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए क्योंकि यह सिर्फ संत समाज का ही अपमान नही है बल्कि संतों में अपनी आस्था रखने वाले करोड़ो हिन्दुओ का अपमान है। हम कार्यकर्ता अखिलेश यादव का पुतला फूंककर अपना विरोध प्रदर्शन करते है। वही जिला मीडिया प्रभारी शशि शंकर शर्मा बब्बू ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव का हिन्दू विरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आया है। हिन्दू साधु-संतों की तुलना माफियाओं से करके उन्होंने भारत की महान गौरवशाली सनातन परम्परा को अपमानित करने की कोशिश की है। अपने इस महापाप के लिए उन्हें तुरंत पूरे संत समाज से माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर जिला महामंत्री राना प्रताप सिंह, पवन आजाद, जिला उपाध्यक्ष अजयपाल,सोशल मीडिया प्रभारी जीतेन्द्र मिश्रा,जिला मंत्री दीपक चौबे, मण्डल अध्यक्ष उमेश अवस्थी, अवनेन्द्र गुप्ता, उमेश तिवारी,राहुल जायसवाल,राजेश वर्मा, विमल ओझा सहित युवा मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।