समर सिंह बने महात्मा टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष

जरवल रोड संवाददाता

बहराइच । भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) ने संगठन को मजबूत करने के लिए समर सिंह किसान को युवा जिलाध्यक्ष बहराइच नियुक्त किया है। संगठन के प्रदेश प्रभारी अजय चौधरी ने आठ अक्टूबर को जारी मनोनयन पत्र में यह घोषणा की।जरवल ब्लाक के बरवालिया निवासी स्व. मोहनलाल वर्मा के छोटे पुत्र समर सिंह वर्मा को किसान हितों के प्रति निष्ठा और समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि वह ईमानदारी और मेहनत के साथ किसानों के हक की लड़ाई लड़ेंगे तथा अपने अनुभव एवं कर्मठता से भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) को जिले में मजबूत करेंगे।संगठन के पदाधिकारियों ने समर सिंह किसान को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए किसान हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई है।

Related Articles

Back to top button