इंटीग्रल विश्वविद्यालय का 18वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, 6,300 विद्यार्थियों को मिली डिग्री

295 मेधावियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से नवाजा गया, डॉ. एमएलबी भट्ट को मानद डी.लिट. की उपाधि
लखनऊ। इंटीग्रल विश्वविद्यालय का 18वां दीक्षांत समारोह शनिवार को गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में करीब 6,300 विद्यार्थियों को डिग्री एवं डिप्लोमा प्रदान किए गए, जबकि शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 295 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदकों से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. दिनेश सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं चांसलर प्रो. सैयद वसीम अख्तर ने की। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डिग्री प्राप्त करना जीवन की यात्रा का एक पड़ाव है, वास्तविक सफलता अपने ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग समाज एवं राष्ट्र की प्रगति में करने से मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को माता-पिता, शिक्षकों और देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी।चांसलर प्रो. सैयद वसीम अख्तर ने विद्यार्थियों से दृढ़ संकल्प के साथ लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में आगे बढ़ने और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने का आह्वान किया। कुलपति प्रो. फुरकान कमर ने कहा कि शिक्षा का सफर दीक्षांत के साथ समाप्त नहीं होता, बल्कि निरंतर सीखने की प्रक्रिया जीवनभर जारी रहनी चाहिए। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दौर में तकनीक के साथ मानवीय विवेक बनाए रखने पर जोर दिया।समारोह में डॉ. एमएलबी भट्ट, निदेशक कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट एवं हॉस्पिटल, लखनऊ को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मानद डी.लिट. की उपाधि प्रदान की गई। भारत में नाइजीरिया के उच्चायुक्त सैदु दाहिरू मुहम्मद विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में विश्वविद्यालय के योगदान की सराहना की।विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार 193 शोधार्थियों को पीएचडी, 1,365 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर, 3,055 को स्नातक तथा अन्य विद्यार्थियों को डिप्लोमा एवं ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की उपाधियां प्रदान की गईं। समारोह में प्रो-चांसलर डॉ. सैयद नदीम अख्तर, डॉ. सैयद फौज़ान अख्तर, डॉ. सैयद अदनान अख्तर सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित






