मां के निधन पर भावुक हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

91 वर्ष की आयु में माता सावित्री देवी ने ली अंतिम सांस, पैतृक गांव पंचूर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
यमकेश्वर (पौड़ी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। माता के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम उत्तराखंड के अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे।
घर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वह भावुक हो गए और कुछ देर तक मां के पार्थिव शरीर के सामने मौन खड़े रहे। मुख्यमंत्री की आंखें नम देखकर वहां मौजूद परिजन और ग्रामीण भी भावुक हो उठे।पैतृक आवास पहुंचने के बाद योगी आदित्यनाथ ने परिवार के सदस्यों से माता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उनकी तबीयत बिगड़ने और अंतिम समय में हुई परेशानियों के बारे में भी परिजनों से बातचीत की।मुख्यमंत्री ने बताया कि माता सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार स्थित चंडीघाट पर किया जाएगा। शनिवार सुबह सात बजे पंचूर स्थित पैतृक आवास से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।माता के निधन से परिवार में शोक व्याप्त है। गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।



