श्रीराम की शरण में आने वाले को कभी निराशा नहीं मिलती : विजय कौशल जी

बदलता स्वरूपगोण्डा। श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार, गोंडा की ओर से आयोजित श्री हनुमंत कथा एवं हनुमंत महायज्ञ का मंगलवार को भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में हुआ। श्री महादेव लॉन/प्रदर्शनी मैदान निकट कुंवर टॉकीज बहराइच रोड गोंडा में आयोजित कथा के छठे दिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पलटू राम विधायक बलरामपुर.कथा स्थल पर पहुंचकर कथा व्यास परम पूज्य संत श्री विजय कौशल जी महाराज का आर्शीवाद लिया। महाराज जी ने उन्हें पटका पहनाकर एवं भगवान का चित्र भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। उसके बाद अतिथिगण श्रोता के रूप में बैठकर कथा का श्रवण किया। कथा कार्यक्रम में मुख्य यजमान प्रमोद टण्डन-रितु टंडन एवं सुनील रस्तोगी – ऊषा रस्तोगी एवं विशिष्ट अतिथि अमिताभ मिश्रा उर्फ चिंटू, बृजेश द्विवेदी, प्रदीप भारती को कथा ब्यास जी ने पटका पहनाकर और श्री राम दरबार का चित्र भेंटकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में कथा व्यास अंतर्राष्ट्रीय संत परम पू्य विजय कौशल जी महाराज ने विभीषण के रावण का साथ छोड़कर भगवान श्रीराम की शरण में आने का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि विभीषण ने सत्य और धर्म का मार्ग अपनाते हुए रावण की अधर्मपूर्ण नीतियों का विरोध किया और भगवान श्रीराम की शरण ग्रहण की। प्रभु श्रीराम ने भी शरण में आए विभीषण को अपनाकर अपने रामदल में स्थान दिया।कथा के दौरान महाराज श्री ने भक्ति और समर्पण का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान अपने भक्तों की भावनाओं को समझते हैं और सच्चे मन से उनकी शरण में आने वालों को कभी निराश नहीं करते।इस अवसर पर भजनों की सुंदर प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। ‘हरे रामा हरे रामा, रामा रामा हरे हरे, हरे कृष्णा हरे कृष्णा’ और ‘कभी राम बनके, कभी श्याम बनके प्रभु आना’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। वहीं ‘मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है’ भजन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।कथा में लखनलाल से सागर का जल मंगाने के प्रसंग का भी वर्णन किया गया। भक्ति, प्रेम और प्रभु की कृपा से ओतप्रोत कथा का श्रद्धालुओं ने भावपूर्वक श्रवण किया। कथा के दौरान बीच-बीच में प्रस्तुत भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते और जयकारे लगाते नजर आए। कथा के समापन पर आरती हुई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। उधर मंगलवार को सुबह 51 कुण्डीय हनुमत महायज्ञ कार्यक्रम में यज्ञाचार्य ज्योतिर्विद आचार्य पवन वाजपेई जी द्वारा गुरुवार को वेदी पूजन एवं सर्व मनोकामना एवं सर्व कामना सिद्धि हेतु तथा सर्व रोग निवारण हेतु गुड़,शहद पंचमेवा और नारियल आदि से विशेष आहुतियां कराई गई, एवं हवन एवं पूजन पाठ का भी कार्यक्रम हुआ।कार्यक्रम का संचालन विजय मिश्रा प्रधान ने किया।इस अवसर पर श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार के अनिरूद्ध सिंह शाही,अजय मिश्रा,चंदन मिश्र, गौरव रस्तोगी, प्रतीक टंडन, अनुराग शर्मा, अविनाश गुप्ता, अजय कसौधन, सत्यम गुप्ता, रिंकी रस्तोगी,शैल कुमारी ,अनीता शुक्ला, रूही टंडन, पूजा आर्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।




