बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित सहित सभी पदाधिकारियों ने आयरन लेडी स्वर्गीय इंद्रा गांधी जी एवं वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की जयंती धूमधाम से मनाई

जिला ब्यूरो सुशील कुमार मिश्रा
बांदा(उप्र), उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना विधायक जी के निर्देशानुसार प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी आयरन लेडी, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, इंदिरा गांधी जी व वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की जन्म जयंती जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शहर के इंदिरा नगर स्थित इंदिरा गांधी पार्क में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने महान विभूतियों पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी व वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बतलाया कि “1857 की महानायिका रानी लक्ष्मीबाई जी ने ब्रिटिश हुकूमत से जमकर लोहा लिया और वीरगति को प्राप्त हुईं, वहीं आयरन लेडी नाम से विश्वविख्यात पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी जिन्हें प्रथम महिला प्रधानमंत्री का गौरव प्राप्त है, महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल आदि क्रांतिकारियों के सानिध्य में रहकर बाल्यावस्था में ही देश की आजादी के लिए वानर सेना का गठन किया एवम् करो व मरो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और तन्हाइयों में रहकर जेल यातनाएँ भोगीं, अपने प्रधानमंत्री रहते हुए पाकिस्तान से बांग्लादेश को अलग कर राष्ट्रीयकृत बैंको का एकीकरण, हरित क्रांति के साथ ही देश के गरीब, बेसहारा मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर देश को चतुर्मुखी विकास की ओर आगे बढ़ाया।”जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने खेद व्यक्त करते हुए वर्तमान सरकार को आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा कि “इंदिरा गांधी पार्क में जगह जगह गन्दगी का साम्राज्य है जबकि शासनादेश है कि जिन पार्को में महापुरुषों की मूर्तियां स्थापित हैं वहां साफ सफाई का ध्यान रखा जाए, साफ सफाई न होने पर कांग्रेस जनांदोलन को बाध्य होगी।”इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष / संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, मोहम्मद इदरीश भाई, बल्देव वर्मा एडवोकेट, जिला महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, कालीचरण निगम, अमित तिवारी, जीतेन्द्र गौरव, जिला सचिव हेमन्त कुमार वर्मा, बाबूराम यादव, रामरूप सिंह, पूर्व चेयरमैन नगरपालिका परिषद बांदा संजय गुप्ता, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, शिवपूजन तिवारी, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, धीरेन्द्र पांडेय धीरू, निरंजन बाजपेई, रामाधार सिंह, कृपाशंकर सोनी, दिव्यांश वर्मा, कुलदीप कुमार, रवि कुमार, आरिफ निजामी, लालबाबू राजपूत, सुखदेव गांधी सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।



