शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और मानव सेवा के क्षेत्र में योगदान को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, जरूरतमंद बच्चों की निःशुल्क शिक्षा से लेकर बेजुबान जीवों की सेवा तक सक्रिय हैं डॉ. मंतशा

जिला ब्यूरो सुशील कुमार मिश्रा

बांदा। समाजसेवा का संकल्प जब कर्म की जमीन पर उतरता है, तो उसकी गूंज सीमाओं के पार तक पहुंचती है। इसी कड़ी में बांदा की लेखिका एवं समाजसेविका डॉ. मंतशा ‘क़ातिब’ को महिला उद्यमिता दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है।19 नवंबर 2026 को International Academy for Human Excellence (IAHE) की ओर से डिजिटल माध्यम से प्रदान किए गए इस सम्मान के लिए उनके शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान को आधार बनाया गया।डॉ. मंतशा ‘क़ातिब’ Dreams of Life Foundation, बांदा की संस्थापक एवं अध्यक्ष हैं। उनके प्रयासों से गरीब और जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ महिलाओं को सशक्त बनाने, सामाजिक जागरूकता फैलाने और मानव सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। इतना ही नहीं, बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था और उनकी देखभाल के प्रति समाज को जागरूक करना भी उनके सेवा अभियान का हिस्सा है।संस्था के Founder & President अम्ब. डॉ. टीकम सोनी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस उपलब्धि पर डॉ. मंतशा ने संस्था और डॉ. टीकम सोनी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के वंचित वर्गों, महिलाओं, बच्चों और बेजुबान जीवों की सेवा के प्रति जिम्मेदारी को और मजबूत करने वाली प्रेरणा है।सम्मान की यह उपलब्धि बताती है कि सामाजिक बदलाव की शुरुआत बड़े संसाधनों से नहीं, बल्कि संवेदनशील सोच और निरंतर प्रयासों से होती है।

Related Articles

Back to top button