कार्य बहिष्कार करेंगे ग्राम रोजगार सेवक,बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

जरवल रोड संवाददाता

बहराइच। अपनी लंबित मांगों के निस्तारण में हो रही देरी से नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने आंदोलन का रुख अपना लिया है। शुक्रवार को ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रतिनिधियों ने खंड विकास अधिकारी जरवल को ज्ञापन सौंपकर विशेष रोजगार सृजन सप्ताह के कार्यों का बहिष्कार करने की घोषणा की।ज्ञापन में ग्राम रोजगार सेवकों ने बताया कि 13 नवंबर 2026 को आयुक्त ग्राम विकास और ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के बीच हुई बैठक में समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था। इसके बावजूद अभी तक संबंधित स्तर से कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इससे नाराज प्रदेश नेतृत्व ने मांगें पूरी होने तक विशेष रोजगार सृजन सप्ताह के कार्यों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।ग्राम रोजगार सेवकों ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर विकासखंड के सभी ग्राम रोजगार सेवक विशेष रोजगार सृजन सप्ताह के कार्यों का बहिष्कार करेंगे। इसके साथ ही 27 नवंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा तथा तीन दिसंबर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा,विद्याधर बाजपेई, दीपक सिंह,ब्लॉक जरवल के अध्यक्ष दिनेश बोट,आलोक मिश्रा, संजय पांडे, प्रदीप जायसवाल, सरवन कुमार, कमल कुमार, चेतराम, रामकुमार, कृष्ण गोपाल, मोहम्मद हमीम, विजय कुमार , लल्लू राम पंकज कुमार, सुरेश, नियाज अहमद, शहजान अहमद, आशीष कुमार श्रीवास्तव, राजकुमारी, गीतासिंह, मीना वर्मा, शबनम आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button