भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, बालाजी के दरबार में भक्तों ने लगाई हाजिरी

हनुमंत कथा एवं महायज्ञ का हुआ समापन, लकी ड्रॉ में निशानधारियों को मिले आकर्षक पुरस्कार

बदलता स्वरूपगोण्डा। श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार, गोंडा की ओर से आयोजित श्री हनुमंत कथा एवं हनुमंत महायज्ञ का समापन शुक्रवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। इस अवसर पर श्री महादेव लॉन एवं प्रदर्शनी मैदान, कुंवर टॉकीज के निकट बहराइच रोड स्थित कथा स्थल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने अपनी-अपनी पंक्तियों में बैठकर बालाजी का प्रसाद ग्रहण किया।कथा के अन्तिम दिन शुक्रवार को 51 कुण्डीय हनुमंत महायज्ञ में यज्ञाचार्य ज्योतिर्विद आचार्य पवन वाजपेयी द्वारा पूर्णाहुति और यज्ञ कुंड से निकले हुए दिव्य हवन प्रसाद का विशेष वितरण किया गया।कार्यक्रम में मेहंदीपुर बालाजी धाम से पधारे गुरुवर अरविंद शर्मा जी ने कथा स्थल पर अपना दरबार लगाया। दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्री मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं व्यक्त कीं तथा गुरुवर से आशीर्वाद प्राप्त किया। दरबार के उपरांत श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।इस दौरान निशान शोभायात्रा में निशान उठाने वाले भक्तों के लिए लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया गया। इसमें विजेता श्रद्धालुओं को कमेटी की ओर से आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही भक्तों को निशान भी वितरित किए गए। पुरस्कार पाकर श्रद्धालुओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।आयोजन के दौरान श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार के सुनील कुमार रस्तोगी, अनिरुद्ध सिंह शाही, विजय मिश्रा प्रधान, अजय मिश्रा, चंदन मिश्र, गौरव रस्तोगी, शानू कसौधन, अमन रस्तोगी, प्रतीक टंडन, अनुराग शर्मा, अविनाश गुप्ता, अजय कसौधन, सत्यम गुप्ता, रिंकी रस्तोगी, रूही टंडन, पूजा आर्य सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button