प्रोजेक्ट उर्मिला के तहत विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित

बदलता स्वरूप

नूंह। महाकाल सेवा समिति, गुरुग्राम की ओर से राजकीय कन्या मिडिल स्कूल, अट्टा में ‘प्रोजेक्ट उर्मिला’ के तहत विद्यार्थियों को पुस्तकें, कॉपियां और पेंसिल वितरित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के प्रति प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम में रश्मि चौकसे राय, संस्थापक-निदेशक, माय कोचिंग क्लास एवं महाकाल सेवा समिति ने बच्चों से ‘मां और भारत माता’ विषय पर संवाद करते हुए देशप्रेम, अच्छे संस्कार और नागरिक कर्तव्यों का महत्व बताया। विद्यार्थियों ने संविधान, राष्ट्रीय प्रतीकों, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रसेवा के प्रति संकल्प लिया तथा ‘भारत माता की जय’ का जयघोष किया।

कार्यक्रम में विद्यालय की इंचार्ज मीनाक्षी सहित राजबा, सरोज, नवीन कुमारी, सुगंधा और पंकज का विशेष सहयोग रहा। अंत में राष्ट्रीय गान हुआ और मीनाक्षी ने समिति को प्रशंसा पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गौरी राय, अवनी वाधवा, वेदा चौकसे, दीप्ति चौकसे जायसवाल, नमिता चौकसे, आभा चौकसे वधवा, सुरेश चौकसे, राम चौकसे, अमित जायसवाल, प्रबोध कुमार राय, गाविक वाधवा, आरुष जायसवाल, अर्जुन जायसवाल और ईशान वाधवा सहित अन्य सहयोगियों का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button