हिमांशु गुप्ता बदलता स्वरूप श्रावस्ती। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार, भिनगा नगर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ जिला महामंत्री अनिल नय्यर, महामंत्री अरविंद गुप्ता, महामंत्री अमित श्रीवास्तव, जिला युवा अध्यक्ष आलमगीर, जिला उपाध्यक्ष विनीत कुमार त्रिपाठी और युवा जिला महामंत्री हामिद मंसूरी की गरिमामयी उपस्थिति में यह प्रक्रिया सम्पन्न हुई। कार्यकारिणी के गठन का मुख्य उद्देश्य नगर के व्यापारिक हितों की रक्षा और व्यापारियों के समन्वय को बढ़ावा देना है। इस नए नेतृत्व से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान और व्यापारिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने की उम्मीद है। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि नई टीम व्यापारिक समुदाय के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य करेगी। इस दौरान भिनगा नगर संरक्षक हरिश्चंद्र गुप्ता, चंद्रशेखर गुप्ता, राम रूप गुप्ता,राकेश रस्तोगी,शिवनंदन मोदनवाल,अशोक यादव,अब्दुल कादिर उर्फ बबलू,कृष्ण कुमार गुप्ता, कृपाराम भोजवाल, खालिद रजा खान, उमाशंकर सोनी,आफताब अहमद,राम किशोर गुप्ता,जमालुद्दीन, विनोद साहू, राजेश जायसवाल, अश्विनी मौर्य, मुजम्मिल अहमद,अजीत शाद, रईस अहमद को सर्वसम्मति से चुना गया। वहीं संगठन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सभी पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर बधाई देते हुए व्यापारियों के हित में हमेशा सुख-दु:ख में खड़े होकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने के लिए शपथ दिलाई।
नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नई कार्यकारिणी गठित
हिमांशु गुप्ता बदलता स्वरूप श्रावस्ती। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार, भिनगा नगर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ जिला महामंत्री अनिल नय्यर, महामंत्री अरविंद गुप्ता, महामंत्री अमित श्रीवास्तव, जिला युवा अध्यक्ष आलमगीर, जिला उपाध्यक्ष विनीत कुमार त्रिपाठी और युवा जिला महामंत्री हामिद मंसूरी की गरिमामयी उपस्थिति…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





