मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजनान्तर्गत प्रस्तावित कार्यो भूमि का किया निरीक्षण

हिमांशु गुप्ता

बदलता स्वरूप श्रावस्ती। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना (सीएम-वीएनवाई) के अन्तर्गत जनपद के नगर पालिका परिषद भिनगा में विभिन्न निर्माण कार्य कराये जाने है, जिसका जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होने सिविल लाइन स्थित नव निर्मित राजस्व कालोनी के पास भूमि, बगुरैया स्थित डी.पी.आर.सी भवन के सामने भूमि एवं आई.टी.आई भिनगा के पास भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया तथा भूमि आवंटन, बजट मांग पत्र आदि कार्यवाही कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिया। उन्होने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत शिशु गृह (क्रेच), वर्किंग वूमन हास्टल, मैरिज हॉल, डिजिटल पुस्तकाल, प्रदर्शनकला केन्द्र-आर्ट गैलरी, सोलर पार्क, स्टडी सेंटर एवं वरिष्ठ नागरिक देखभाल केन्द्र आदि निर्माण कार्य प्रस्तावित है, जिनके निर्माण हेतु स्थलों का चयन किया जा रहा है।जिलाधिकारी ने बताया कि नगर निकायों में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही उनकी आय में बढ़ोत्तरी के उद्देश्य से मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना शुरू की गई है। जिसके तहत जनपद के नगरीय क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्य कराये जाने है। जिसको लेकर स्थानों का चयन आदि प्रक्रिया की जा रही है।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी भिनगा पीयूष जायसवाल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भिनगा डा.अनीता शुक्ला सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button