, , , ,

लड़की के साथ दुराचार करने वाला गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोंडा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत एक लड़की के साथ दुराचार करने वाला गिरफ्तार किया गया है। 03 दिसम्बर 2022 को थाना को0 नगर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी थी कि उनकी लड़की सूरज होटल के निकट कोचिंग पढने हेतु गयी थी। जो…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप गोंडा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत एक लड़की के साथ दुराचार करने वाला गिरफ्तार किया गया है। 03 दिसम्बर 2022 को थाना को0 नगर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी थी कि उनकी लड़की सूरज होटल के निकट कोचिंग पढने हेतु गयी थी। जो अभी तक वापस नही लौटी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0नगर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। आज थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा आरोपी अभियुक्त अमन सिंह को रोडबेज बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता के बयान के उपरान्त धारा 366,376(2)ढ भादवि व 5एल/5जे(2)/6 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। अभियुक्त अमन सिंह पुत्र रामकुमार सिंह नि0 शिवपुर थाना गौर जनपद बस्ती को गिरफ्तार करने में
प्र0नि0 मनोज कुमार पाठक थाना को0 नगर, का0 अवधेश यादव, का0 संदीप भारती शामिल रहे।