कमल हंदूजा
बदलता स्वरूप हरियाणा, हिसार।उकलाना के वरिष्ठ समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता हिमांशु उकलाना ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि प्रदेश की जनता ने तीसरी बार भाजपा को प्रदेश की कमान सौंपी है। जिस से प्रदेश भ्रष्टाचार मुक्त हो चुका है और उन्नति के पथ पर है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में हरियाणा में हर जिले में मेडिकल कॉलेज के निर्माण हुए है। हर जिला राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा है।बिना पर्ची बिना खर्ची युवाओं को सरकारी नोकरी मिली है गरीब घर के व्यक्ति भी जो सरकारी नोकरी को नसीब के भरोसे या सिफारिश के भरोसे मानते थे वे भी आज पढ़ाई के दम पर सरकारी नोकरी प्राप्त कर रहे है। यातायात सुगम बनाने हेतु हरियाणा में वंदे भारत रेल की शुरुवात भी की गई है। हर वर्ग का सम्मान किया गया पूरे देश में ऐतिहासिक कार्य किसानों को 24 फसलों पर एमएसपी देने का कार्य हरियाणा प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने किया। हैप्पी कार्ड द्वारा फ्री यातायात की सुविधा देने का कार्य भी भारतीय जनता पार्टी ने किया। पोर्टल प्रणाली से जनता को बिना किसी कार्यलय के धक्के खाकर एवं बिना किसी भ्रष्टाचार के सभी सरकारी लाभ देने का कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किया। युवा भाजपा नेता हिमांशु उकलाना ने यह भी बताया की पहले के समय में लोग नोकरी के लिए अपने किसी रिश्तेदार को या किसी विधायक को ढूंढते थे और कांग्रेस के समय में केवल विशेष व्यक्तियों का ही विकास हुआ है और हरियाणा की जनता ने उन्हें सबक सिखाने का भी कार्य किया है।लेकिन अब ऐसी पारदर्शी प्रणाली को देखते हुए हरियाणा प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की नीति में आस्था जगाते हुए तीसरी बार कमल खिलाने का कार्य किया है।

Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal