महेन्द्र कुमार उपाध्याय
बदलता स्वरूप अयोध्या। सैन्य शहीद स्मारक सेवा ट्रस्ट द्वारा अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह पूर्व पुलिस उपाधीक्षक के निर्देशन में २१ अक्टूबर पुलिस स्मृति दिवस पर अमर जवान ज्योति के अनावरण कार्यक्रम में सर्व प्रथम मुख्य अतिथि ६३ केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वितीय कमान अधिकारी स्वतंत्र कुमार शुक्ला,अति विशिष्ट अतिथि अभिनव सोनी सहायक आयुक्त राज्य कर, ले कर्नल सी पी सिंह, मेजर डिसूजा, शैलेन्द्र सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर व दिलीप वर्मा सहायक रीजनल मैनेजर बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह व कार्य कर्म अध्यक्ष प्रीतम सिंह नत पूर्व पुलिस अधीक्षक ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया कार्यक्रम अध्यक्ष प्रीतम सिंह नत पूर्व पुलिस अधिकारी ने पुलिस व कार्य कर्म प्रभारी सूबेदार मेजर प्रदीप कुमार सिंह स्मृति दिवस पर बताया कि 1959 21 अक्टूबर कोचीनी सेना के हमले में शहीद सी आर पी के जवानों की याद में यह कार्यक्रम हर वर्ष पूरे देश में मनाया जाता है तत्पश्चात द्वितीय कमान अधिकारी स्वतंत्र कुमार शुक्ला ले कर्नल सीपी सिंह, शैलेन्द्र सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर ने अमर जवान ज्योति का अनावरण किया जिसमें ६३ केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के शहीदों के पटल व सेना के जांबाज साहसिक सम्मानित वीर जवानों के पटल का भी अनावरण किया। साथ ही सेना, पुलिस की वीर नारियों ज्ञानमती यादव कीर्ति चक्र,फूल पति सिंह वीर चक्र, १९६२युद की वीर नारी लल्ली देवी, रानी यादव, वीर नारी हीरा देवी, ममता सिंह, रेखा देवी व पुलिस की वीर नारी निर्मला तिवारी व वीर योद्धा राकेश कुमार सिंह को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया साथ ही सेना के 1962 ,1965 ,1971 व कारगिल युद्ध के जांबाज साहसिक जवानों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।63 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बलके यस एम रंजीत यादव व जवानों,जल पुलिस के प्रभारी रूबै प्रताप मौर्य, आरक्षी नित्यानंद यादव,,यस डी आर यफ, के प्रभारीउप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के साथ जवानों वनगर के जांबाज पुलिस अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, कोतवाल अश्विनी कुमार पाण्डेय, धर्मेंद्र कुमार मिश्र प्रभारी चौकी चौक, अमित कुमार सिविल लाइंस, उमेश कुमार नवीन मंडी,मंजू देवी महिला थानाध्यक्ष, उपनिरीक्षक सोनी, उपनिरीक्षक रूचि कनौजिया, आरक्षी सुनील कुमार, महिला आरक्षी प्रेरणा त्रिपाठी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मराठा रेजीमेंट के बैंड ने देश भक्ति के गीतों से मंत्र मुग्ध कर दिया, छोटे बच्चों ने कर चले हम फ़िदा गाना प्रस्तुत किया स्पेहा राव व समर्थ गौतम व मोहन शास्त्री के देश भक्ति गीतों से मंत्र मुग्ध हो गये । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि आज देश में ऐसे कार्य कर्म की आवश्यकता है जिससे जवानों का मनोबल बढ़ता है यह कार्यक्रम बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय अयोध्या के सौजन्य से हुआ प्रमुख रूप से वरिष्ठ पूर्व पुलिस अधिकारी सहदेव सिंह, नन्द किशोर ओझा, भजन गायक मोहन शास्त्री ,शक्ति सिंह अध्यक्ष नेता जी सुभाष चन्द्र बोस विचार मंच, यश प्रकाश सिंह , सूबेदार मेजर प्रदीप कुमार सिंह प्रशासनिक अधिकारी श्रीराम असपताल अयोध्या पूर्व सैनिक संगठन के कैप्टन विजय पाल सिंह व मंत्री विजय सिंह,प्रजापति ब्रह्मा कुमारी बी अलका, वरिष्ठ सदस्य विनोद कुमार शर्मा , मुरारी सिंह, उमेश चन्द्र कवींद्र साहनी, सचिन सरीन, भारती सिंह एडवोकेट, अभय कुमार सिंह एडवोकेट, अजय कुमार सिंह, रूही खान, कुसुम मेहरोत्रा, सुषमा श्रीवास्तव, रेखा शर्मा एडवोकेट, परमजीत कौर परमिनदर कौर, सुनीता यादव, नीलम मिश्रा मोदी मिशन प्रभारी ने मेडिकल सहायता कैम्प लगाया था अन्त में बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी दिलीप वर्मा ने भी संबोधित किया। कार्य कर्म में डा रवि प्रकाश सिंह मुम्बई का भी आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश सिंह नाहर ने किया।