पुलिस टीम ने किशोरियों को शक्ति का कराया अहसास।

नितिश कुमार तिवारी

बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जिले मे गुलिस्ता सामुदायिक विकास समिति भिनगा द्वारा संचालित बढ़ते कदम परियोजना के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जमुनहा ब्लॉक की 40 किशोरियों को थाना एवं राप्ती बैराज का एक्सपोजर विजिट करवाया गया। इस दौरान थाना मल्हीपुर में विजिट के समय सीपी अनूप यादव के द्वारा किशोरियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए उन्हें पुलिस हेल्पलाइन के बारे में जानकारी देकर शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के महत्व के बारे में प्रेरित किया गया और कहा गया कि आज के युग में किशोरियों का शिक्षित होना बहुत आवश्यक है।किशोरियों को 112, 100, 1090, 1098, 1930 आदि हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताते हुए पुलिस ने कहा कि अगर किसी भी लड़की को किसी लड़के के द्वारा छेड़ा जाता है, या फिर किसी के द्वारा भी उसका उत्पीड़न किया जाता है वो तत्काल 112 हेल्पलाइन पर कॉल कर सकती हैं उनकी तुरंत शिकायत दर्ज की जाएगी और उनकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।प्रोजेक्ट डायरेक्टर गुलशन के द्वारा कहा गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को उनके अधिकारों और अवसरों के बारे में जागरूक करना था, जो लड़कियों के अधिकारों और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है !इस कार्यक्रम के माध्यम से, गुलिस्ता सामुदायिक विकास समिति ने किशोरियों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम लड़कियों के सशक्तिकरण और शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट डायरेक्टर गुलशन जहां, प्रॉजेक्ट कोर्डिनेटर तोशीबा परवीन, मंतशा खातून, नाज़, नेहा कम्युनिटी मोबिलाइजर फ़रहीन, शीला, केतकी और प्रियंका सिंह तथा एसआई,सीपी, महिला कांस्टेबल तथा किशोरिया उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button