डीएम की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति व जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न

बदलता स्वरूप गोण्डा। शुक्रवार को जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरणीय समिति व जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें उन्होंने वर्ष -2024 में हुये वृक्षारोपण के सापेक्ष शतप्रतिशत जीयोटैगिंग करने के निर्देश दिये गये। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि जो पौधे खत्म हो गए हैं उनके स्थान पर पुनः पौधों को पुनर्जीवित करें।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने विभाग में लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत जीयोटैगिंग कर लें। इसके अलावा जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में वेटलैंड को अतिक्रमण एवं जलकुंभी से मुक्त किया जाए साथ ही जो वेटलैंड मृत हो चुके हैं उन्हें पुनर्जीवित किया जाए। बैठक में डीएम ने सभी विभाग के अधिकारियों से पौधारोपण की गहन समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये है कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत पौधों के जीयोटैगिंग कराना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि मत्स्य विभाग, कृषि विभाग तथा एनआरएलएम विभाग संयुक्त रूप से मिलकर जलकुंभी का समुचित निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, प्रभागीय वनाधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रशेखर, डीसी मनरेगा, खनन अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, पीडब्ल्यूडी विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका और नगर पंचायत सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button