जमथरा में बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स

विश्वनाथ शुक्ला
अयोध्या। रामनगरी को जल्द ही स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात मिलेगी। जमथरा के निकट आठ हजार स्कवायर मीटर भूमि पर आधुनिक खेलों के मैदान का हब तैयार किया जाएगा।मुख्यमंत्री वैश्विक नगर योजना के अंतर्गत ये दोनों योजनाएं आकार लेंगी। इसके लिए नगर निगम दोनों जगह अपनी खाली पड़ी भूमि को चिह्नित भी कर चुका है। जमथरा के निकट बनने वाले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आधुनिक खेलों के मैदान रहेंगे। बैडमिंटन, तीरंदाजी, जूडो, कैरम, रेसलिंग, टेबल टेनिस व लॉन टेनिस खेलने के मैदान होंगे। वीआईपी पवेलियन का भी इंतजाम होगा। वहीं पुरुषोतम नगर वार्ड में प्रस्तावित सामुदायिक केंद्र एक हजार स्क्वायर मीटर में बनेगा।अयोध्या नगर निगम के निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता पुनीत ओझा के मुताबिक दोनों ही निर्माणों पर लगभग 4.42 करोड रुपए की लागत आएगी। शासन से मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button