आंगन में फिसलकर गिरी महिला, हाथ टूटा

नितिश कुमार तिवारी

बदलता स्वरूप जमुनहा, श्रावस्ती। घर के कामकाज करने के दौरान महिला का पैर बरसात के कारण फिसल गया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार मल्हीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत परसोहना के मजरा मनकौरा निवासिनी आशा सिंह (55) पत्नी लल्लन सिंह जो अपने घर के आंगन में गृहस्थी का कामकाज कर रही थीं। वहीं रात को हुई बारिश से आँगन में फिसलन हो गई थी,जिसको ध्यान नहीं दिया और कार्य करते समय पैर फिसल गया। जिससे वह आंगन में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसपर परिजनों ने आनन-फानन में अपने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मल्हीपुर में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने आशा सिंह के दाहिना हाथ में फ्रेक्चर बताई और इलाज में लग गए।

Related Articles

Back to top button