यातायात माह के तहत सुरक्षित जीवन की दिशा में किया जा रहा सार्थक पहल

नितिश कुमार तिवारी

बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जनपद में मंगलवार 12 नवंबर को यातायात माह 2024 के क्रम में पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव व क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात मो. शमीम द्वारा थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्रान्तर्गत जे.आर.यू.वी इण्टर कॉलेज में समस्त छात्र-छात्राओ को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया। जागरुकता कार्यक्रम के दौरान पम्पलेट का वितरण किया गया। जागरुकता कार्यक्रम में समस्त छात्रों को मादक पदार्थो का सेवन करके वाहन न चलाने व बिना हेलमेट के दो पहिया व बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन न चलाने व वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात न करने तथा तेज गति से वाहन न चलाने के प्रति जागरुक किया गया। साथ ही प्रभारी द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानो पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर गाड़ियो पर पहले हेलमेट बाद मे चाभी के स्टीकर लगाकर तथा पम्पलेट, बैनर, नुक्कड नाटक के माध्यम से भी आम जनमानस को जागरुक किया गया। वहीं उन्होंने बताया कि श्रावस्ती पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दें। यह पहल जनपद में दुर्घटना मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Back to top button